छत्तीसगढ़ के सभी इलाकों में मंगलवार को मौसम शुष्क रहा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाली नमी युक्त हवा के असर से अगले तीन दिन मौसम में ठहराव की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद हवा की दिशा बदलने से तापमान में फिर गिरावट का दौर शुरू होगा। उत्तरी इलाकों में ठंड का असर अधिक है, विशेष रूप से बलरामपुर-रामानुजगंज और सरगुजा जिलों में। पिछले 24 घंटों में इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
कड़ाके की ठंड फिर लौटेगी
दक्षिणी क्षेत्र के दंतेवाड़ा और बस्तर में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि मध्य इलाकों में फिलहाल ठंडी हवाओं से थोड़ी राहत बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 जनवरी के बाद पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड फिर लौटेगी।पिछले 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 30.2 डिग्री और सबसे कम अंबिकापुर में 4.9 डिग्री दर्ज किया गया। सीमावर्ती इलाकों में ठंड तेज है, लेकिन पाले जमने की स्थिति में फिलहाल थोड़ी राहत है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले तीन दिन तक बड़े बदलाव की संभावना कम है। तापमान में न तो बड़ी गिरावट होगी और न ही अधिक बढ़ोतरी। इसके बाद हवा की दिशा बदलने से ठंड की वापसी की संभावना बढ़ जाएगी। 15 जनवरी के बाद रात का तापमान सामान्य से नीचे चले जाएगा और कई क्षेत्रों में शीतलहर लौटेगी।
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को राजधानी रायपुर में सुबह धुंध छा सकती है। इस दौरान तापमान 14 से 29 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
Comments (0)