बारिश थमते ही डेंगू अपने पैर पसारने लगा है। राजधानी भोपाल में रोजाना 8 से 10 संक्रमित मरीज सामने आ रहे है। अक्टूबर महीने के शुरूआती 10 दिनों के अंदर डेंगू के 86 नए मरीज सामने आए है। शहर में अभी 430 से ज्यादा एक्टिव मरीज है। बढ़ते आकड़ों को देखते हुए सोमवार को जिला कलेक्टर ने सरकारी व निजी दफ्तरों में बीमारी के रोकथाम के लिए सख्त चेतावनी दी थी। लेकिन बावजूद इसके डेंगू अपना कहर बरपा रहा है।
मध्यप्रदेश में डेंगू का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अक्टूबर महीने में राजधानी भोपाल से अब तक डेंगू से संक्रमित 86 मरीज सामने आए है।