खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान और मक्का की खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन 31 अक्टूबर तक हो सकेगा। किसान अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, सहकारी समिति प्रबंधक से संपर्क कर नया पंजीयन करा सकते है।
खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नया पंजीयन, फसल, रकबा संशोधन एवं कैरी फारवर्ड के लिए इस वर्ष एक जुलाई से किसानों का पंजीयन शुरू हो गया है। कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रदेश के किसानों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए कृषक पंजीयन की प्रकिया के सरलीकरण के लिए एकीकृत किसान पोर्टल बनाया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से नया पंजीयन तथा पंजीकृत फसल और रकबे में संशोधन 31 अक्टूबर तक पंजीयन की जाएगी।