12 अक्टूबर को मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 37 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि एमपी में बारिश के एक साथ दो सिस्टम सक्रिय हैं। इसके कारण कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं एमपी के 37 जिलों में हल्की से तेज बारिश की संभावना है।
लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्क्यूलेशन एक्टिव
मौसम विभाग, भोपाल की सीनियर वैज्ञानिकों का कहना है कि एमपी के ज्यादातर जिलों से मानसून बिदा हो चुका है। लेकिन अब भी लो प्रेशर एरिया, साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है, इसके कारण बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन रही है।
इन जिलों से लौटा मानसून, लेकिन बारिश
IMD का कहना है कि मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर समेत प्रदेश के 46 जिलों से मानसून बिदा हो चुका है। लेकिन इसके बावजूद कुछ जिलों में बारिश हो रही है। इन जिलों में अगले 2 दिन तक बारिश के आसार बने हुए हैं।
अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम
IMD के मुताबिक इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, शाजापुर, सीहोर, देवास, खरगोन, बड़वानी, धार, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह, नरसिंहपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है और कहीं गरज-चमक वाला मौसम बना रहेगा।