मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बता दें कि प्रदेश के 35 जिलों से बारिश विदा हो चुकी है। लेकिन मौसम विभाग को प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश की संभावना नजर आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 अक्टूबर के बाद प्रदेश से मानसून पूरी तरह विदा हो जाएगा। हालांकि अभी भी हल्की नमी आसपास बनी रहेगी। वहीं आज जबलपुर, रीवा, शहडोल संभाग, सागर और आसपास के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। मानसून के विदा होते ही प्रदेश में ठंड का आगमन भी शुरू हो जाएगा।
मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बता दें कि प्रदेश के 35 जिलों से बारिश विदा हो चुकी है। लेकिन मौसम विभाग को प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश की संभावना नजर आ रही है।