Sharad Yadav: पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव (Sharad Yadav) का अंतिम संस्कार 14 जनवरी को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के होशंगाबाद स्थित उनके पैतृक गांव बंदाई में होगा। आज 13 जनवरी को उनके पार्थिव शरीर को सुबह 10 बजे से अंतिम दर्शन के लिए उनके दिल्ली स्थित घार 5 A वेस्टेंड, छतरपुर फार्म में रखा जाएगा। शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
पापा अब इस दुनिया में नहीं रहे
बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री (Sharad Yadav) और लगातार 13 साल जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे शरद यादव (Sharad Yadav) की मौत गुरुवार को गुरुग्राम के फोर्टिस हॉस्पिटल में कार्डियक अरेस्ट के चलते हुई। उनकी मौत की खबर उनकी बेटी ने सोशल मीडिया के द्वारा दी। उनकी बेटी और बेटे ने ट्वीट पर लिखा, “पापा अब इस दुनिया में नहीं रहे।”
किडनी की समस्या से थे परेशान
75 वर्षीय शरद यादव (Sharad Yadav) के परिवार वालों ने कहा कि, उन्हें किडनी की समस्या थी और वह डायलिसिस पर थे। शरद यादव के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है। फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट ने बताया कि “शरद यादव को अचेत अवस्था में हॉस्पिटल लाया गया था। वो गुरुवार की रात अपने छतरपुर आवास पर बेहोश हो गए थे। उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। लेकिन उन्हें बचाया न जा सका। गुरुवार देर रात 10:19 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।
पीएम मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शरद यादव के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट कर लिखा है कि, शरद यादव (Sharad Yadav) जी के निधन से बहुत दुख हुआ। लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने खुद को सांसद और मंत्री के रूप में प्रतिष्ठित किया। शरद यादव डॉ. लोहिया के आदर्शों से बहुत प्रभावित थे। मैं हमेशा उनके साथ हुई बातचीत को संजो कर रखूंगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं, ओम् शांति।”
ये भी पढ़े- Sharad Yadav Death : शरद यादव का निधन, पीएम मोदी, राहुल गांधी ने जताया शोक
Comments (0)