एमपी के युवाओं के लिए सबसे अच्छा अवसर है। सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल द्वारा 20 से 26 अगस्त 2023 तक लाल परेड मैदान भोपाल में मध्यप्रदेश के 9 जिलों भोपाल, बैतूल, छिंदवाडा, हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, राजगढ़, सीहोर और विदिशा के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर स्टोर कीपर एवं अग्निवीर ट्रेड्समेंन भर्ती रैली की जा रही है।
भोपाल के लाल परेड मैदान में 20 से 25 अगस्त तक अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर स्टोर कीपर, अग्निवीर ट्रेड्समैन भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा।