Exam Calendar: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने साल 2022-23 कि विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए एग्जाम कैलेंडर (Exam Calendar) जारी कर दिया है। वे कैंडिडेट्स जो इस साल की MPPSC की परीक्षाएं देने का मन बना रहे है, वो आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं कि कौन सा एग्जाम किस डेट में होगा। ऐसा करने के लिए उन्हें MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है – mppsc.mp.gov.in. यहां आप पूरे साल की परीक्षाओं का शेड्यूल देख सकते हैं। एमपी में 14 परीक्षाओं का शेड्यूल जारी करते हुए MPPSC ने बताया कि 19 मार्च 2023 से लेकर 17 दिसंबर 2023 तक परीक्षाए होगी।
परीक्षा का आयोजन
MPPSC एग्जाम कैलेंडर (Exam Calendar) के अनुसार स्टेट फॉरेस्ट सर्विस मेन एग्जाम 2019 का आयोजन 19 मार्च 2023 के दिन होगा। वहीं स्टेट सर्विस मुख्य परीक्षा 2019 (स्पेशल एग्जाम) 15 से 20 अप्रैल 2023 के बीच आयोजित किया जाएगा। इसी तरह कंप्यूटर प्रोग्रामर (Computer programmer) एग्जाम 2021 का आयोजन 30 अप्रैल 2023 के दिन किया जाएगा। ऐसे ही स्टेट एलिजबिलिटी (state eligibility) टेस्ट 2022 4 जून 2023 के दिन आयोजित होगा। और अधिक डिटेल्स जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिया शेड्यूल चेक करें।
बंपर पदों पर भर्ती
मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेएशन बोर्ड (Madhya Pradesh Professional Examination Board) ने बंपर पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। इन भर्तियों के लिए एप्लीकेशन लिंक मार्च में एक्टिव होगी। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के द्वारा 2176 पद भरे जाएंगे। इसके तहत असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती होगी। आवेदन 6 मार्च से शुरु होंगे और अप्लाई करने की लास्ट डेट है 20 मार्च 2023 हैं। उम्मीदवारों का सिलेक्शन लिखित परीक्षा के द्वारा होगा। जिसका आयोजन 05 अगस्त 2023 के दिन किया जाएगा। एग्जाम दो शिफ्टों में होगा पहली शिफ्ट होगी सुबह 9 से 11 बजे की और दूसरी शिफ्ट होगी दोपहर में 3 बजे से शाम 5 बजे तक की होगी। डिटेल जानने के लिए peb.mp.gov.in पर जाएं।
ये भी पढ़े- Vikas Yatra: MP में शुरु होगी विकास यात्रा, CM शिवराज ने मंत्रियों के साथ की बैठक
Comments (0)