छतरपुर में कुरुक्षेत्र से चलकर आ रही ट्रेन संख्या 11842 के D5 के कोच में जिले के ईशानगर स्टेशन पर आग लग गई। जैसे ही ट्रेन ईशानगर स्टेशन से छतरपुर के लिए निकली वैसे ही ट्रेन से धुआं निकलता दिखा। इससे यात्रियों में अफरातफरी का माहौल बना गया। कुछ लोगों ने चेन खींचकर ट्रेन को रोका और आग लगने की सूचना स्टेशन मास्टर सहित रेल ड्राइवर को दी। रेल कर्मचारी की सूझबूझ से आग पर काबू पाया गया, किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
छतरपुर में ट्रेन के कोच में आग लगने का मामला सामने आया है। धुआं निकलते देख यात्रियों में अफरातफरी का माहौल बन गया। कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया गया।