भोपाल, मध्य प्रदेश में बीजेपी के दो बड़े नेताओं, भूपेंद्र सिंह और गोविंद सिंह राजपूत के बीच घमासान मचा है। यह झगड़ा इतना बढ़ गया है कि इसकी गूंज दिल्ली तक पहुंच गई है। भूपेंद्र सिंह, शिवराज सिंह चौहान के करीबी माने जाते हैं, जबकि राजपूत, ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक हैं। इस खींचतान की वजह से पार्टी में अंदरूनी कलह की स्थिति बन गई है। भूपेंद्र सिंह का आरोप है कि बाहर से आए नेता पुराने कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहे हैं। राजपूत ने पलटवार करते हुए कहा कि एक विधायक खुद को पार्टी से बड़ा समझने लगा है।
मध्य प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह की लड़ाई अब खुल्लमखुला है। दोनों खुलकर एक-दूसरे के खिलाफ आ गए हैं। प्रदेश नेतृत्व ने पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है।