छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को हथियार और गोला-बारूद की सप्लाई करने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। शुक्रवार को एनआईए ने इस साजिश से जुड़े दो प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों में उत्तर प्रदेश के जिला प्रयागराज के रहने वाले सुधीर त्रिपाठी और सूरज निषाद शामिल हैं। इनकी गिरफ्तारी के बाद इस मामले में अब तक कुल छह आरोपियों को पकड़ा जा चुका है।
इससे पहले, एनआईए ने जनवरी 2023 में चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इन गिरफ्तारियों के दौरान स्थानीय पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किए थे। मामले में शस्त्र अधिनियम, यूए (पी) ए और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Comments (0)