आज यानी की शनिवार को देशभर में विजयादशमी की धूम है। लोग बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा का त्योहार मना रहे हैं। वहीं, देश के कई जगहों पर शस्त्र पूजन भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विजयादशमी के शुभ अवसर पर अपने निवास कार्यालय में आयोजित शस्त्र पूजन में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा की और मां भगवती की आराधना की। मुख्यमंत्री साय ने सभी को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री सचिवालय और मुख्यमंत्री सुरक्षा के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
आपको बता दें कि, शस्त्र पूजन के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बलौदा बाजार के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि, सीएम के साथ मंत्री दयाल दास बघेल और टंक राम वर्मा भी मौजूद हैं। वे यहां तेलासीपुरी धाम जाकर गुरु मेला में शामिल होंगे।
Comments (0)