Delhi Bhopal flight: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में आने वाले दिनों में हवाई सफर करने वाले यात्रियों की थोड़ी मुश्किलें बढ़ सकती है। दरअसल एयर इंडिया (Air India) ने 1 सप्ताह के लिए दोपहर में आने वाली दिल्ली भोपाल दिल्ली फ्लाइट (Delhi Bhopal flight) को कैंसिल कर दिया है, 19 जनवरी से 24 जनवरी तक एयर इंडिया की फ्लाइट जो दिल्ली से भोपाल एआई 433 दोपहर 12: 25 बजे आती है और फिर दिल्ली से भोपाल फ्लाइट नंबर एआई 434 बनकर 01:15 बजे राजा भोज एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होती है उसे फिलहाल कैंसिल कर दिया गया है। एयर इंडिया प्रबंधन ने बताया कि, 26 जनवरी पर एयर ट्रैफिक बिजी होने के कारण इन फ्लाइट को रद्द किया गया है। ये भी पढ़े- Urban Bodies Election: मध्य प्रदेश के 19 नगरीय निकायों में वोटिंग जारी, 5 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे वोट
शेड्यूल में परिवर्तन
एयर इंडिया (Air India) की मुंबई भोपाल मुंबई फ्लाइट अब सुबह की जगह दोपहर में ऑपरेट होगी। 27 जनवरी से एयर इंडिया (Air India) की मुंबई भोपाल मुंबई मॉर्निंग फ्लाइट का समय बदला जा रहा है। एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 633 सुबह 07:15 बजे आती है, जो कि अब दोपहर 12 बजे भोपाल आएगी। 1 महीने के लिए एयर इंडिया की मुंबई भोपाल मुंबई फ्लाइट (Mumbai Bhopal Mumbai Flight) के शेड्यूल समय में परिवर्तन किया जा रहा है।
Comments (0)