CG NEWS : बिलासपुर—- प्रदेश के नए कलेक्ट संजीव कुमार झा और संभाग के नए पुलिस महानिरीक्षक आनन्द छावड़ा ने पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान कलेक्टर सौरभ कुमार ने संजीव कुमार झा को विधिवत पदभार देने के साथ ही शुभकामनाएं दी। इसके अलावा संभाग के नए पुलिस महानिरीक्षक आनन्द छावड़ा का पदभार ग्रहण के पहले पुलिस प्रशासन ने सलामी दिया। छावड़ा ने विधिवत कार्यभार लेने के साथ कामकाज शुरू कर दिया।
कलेक्टर संजीव ने ग्रहण किया पदभारनए कलेक्टर संजीव कुमार झा ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर निवर्तमान कलेक्टर सौरभ कुमार से कार्यभार ग्रहण किया। इसके पहले मुख्यमंत्री का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों कलेक्टर एक साथ कलेक्टोरेट पहुंचे। दोनो अधिकारियों के बीच चर्चा हुई। सौरभ कुमार ने संजीव कुममार झा को गुलदस्ता भेंटकरशुभकामनाएं दी।जानकारी देते चलें कि दो दिन पहले ही शासन के आदेश पर सौरभ कुमार को कोरबा और कोरबा कलेक्टर संजीव कुमार झा तो बिलासपुर कलेक्टर बनाया गया। बताते चलें कि संजीव कुमार झा 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
Read More: CG Transfer: नगरीय प्रशासन विभाग में तबादले, कई नगर पंचायतों के बदले CMO
Comments (0)