छत्तीसगढ़ के जशपुर में आज तड़के ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से दशहरा उत्सव में शामिल होने गए थे। वहां से वापस लौटते समय हादसा हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली में 30 से ज्यादा ग्रामीण सवार थे। हादसा पत्थलगांव थाना क्षेत्र में हुआ।
जानकारी के अनुसार ग्राम सुरेशपुर हर्रामार में दशहरा पर्व के मौके पर नाटक का आयोजन किया था। जहां पंडरीपानी के ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर नाटक देखने पहुंचे थे। वहां से सभी रविवार तड़के 3 से 4 बजे वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी पत्थलगांव थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ।

Comments (0)