मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई और दिग्गज कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस ने निष्कासित कर दिया है। आपको बता दें कि, पार्टी ने 6 साल के लिए उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया है। आपको बता दें कि, लक्ष्मण सिंह राहुल गांधी समेत अपने ही नेताओं के खिलाफ बयानबाजी कर विवादों में घिर गए थे। दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने डिसिप्लिनरी कमेटी के अध्यक्ष तारिक अनवर ने लक्ष्मण सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित करने के लिए आलाकमान को सिफारिश को भेजी थी।
कश्मीर के पहलगाम में 26 अप्रैल को हुए आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि, अब्दुल्ला आतंकवादियों से मिले हुए हैं। कांग्रेस को तुरंत नेशनल कांफ्रेंस से समर्थन वापस ले लेना चाहिए।
इसके साथ ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा पर निशाना साधते हुए लक्ष्मण सिंह ने कहा था कि, रॉबर्ट वाड्रा जीजा जी, राहुल जी का…उसने क्या कहा मुसलमानों को सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देते इसलिए आतंकवादियों ने हमला किया। ये बचपना हम लोग कब तक झेलेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा था कि, राहुल गांधी सोच समझकर बात करें, वो नेता प्रतिपक्ष हैं।
Comments (0)