हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने डेंगू की रोकथाम के लिए वर्ष 2018 में दिए आदेश का पालन न किए जाने के चलते दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान डेंगू की रोकथाम में शासन की असफलता पर चिंता जताते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई , नगरीय विकास मंत्रालय के प्रमुख सचिव संदीप यादव , कलेक्टर ग्वालियर रुचिका चौहान, नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव, जयारोग्य अस्पताल ग्वालियर के अधीक्षक डा. सुधीर सक्सेना सहित मुख्य चिकित्सा अधिकारी ग्वालियर डा. सचिन श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए चार सप्ताह में जवाब पेश करने के आदेश दिए हैं।
हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने डेंगू की रोकथाम के लिए वर्ष 2018 में दिए आदेश का पालन न किए जाने के चलते दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई की।