केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर उज्जैन पहुंचे। इस दौरान शहर में जगह-जगह मंच लगाकर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वहीं केंद्रीय मंत्री निजी होटल में उज्जैन संभाग के बूथ संयोजकों से मुलाकात करेंगे। राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री तोमर ने एक बड़ी भविष्यवाणी की हैं।
BJP आगामी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं
बीजेपी के कद्दावर नेता नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में आगामी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भारतीय जनता पार्टी की स्थानीय समिति से लेकर राज्य स्तरीय की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि, आज संभागीय बैठक उज्जैन में रखी गई है। चुनाव से संबंधित जिले के कार्यकर्ता चुनाव की सारी व्यवस्था को चुस्त और दुरुस्त करें। भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं का असर है की जनता फिर से आशीर्वाद देने के लिए तैयार है।
कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश हो गया है
केंद्रीय मंत्री तोमर ने आगे विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश हो गया है, 2023 में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस को परास्त कर मध्य प्रदेश में सरकार बनाने के लिए तैयार है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए भाषण के दौरान राज्य में फ्री की योजनाओं के ना देने की बात पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, मध्य प्रदेश राज्य जीडीपी की दृष्टि से बहुत अच्छा है। एग्रीकल्चर बहुत अच्छा है। विकास का काम बहुत अच्छा हो रहा है। मध्य प्रदेश की गरीब जनता के जीवन में भी बदलाव आए इस दृष्टि से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रयास कर रहे हैं।
मणिपुर, हरियाणा में हुई हिंसा पर केंद्रीय मंत्री का बयान
वहीं मणिपुर, हरियाणा में हुई हिंसा को लेकर भी केंद्रीय मंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने कहा कि, ऐसी घटनाओं से दिल व्यतीत होता है। दुखी होता है। इन दोनों राज्यों में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और सरकार दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Comments (0)