जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस खबर से पूरा देश स्तब्ध है। रतन टाटा के निधन पर मध्यप्रदेश में भी शोक की लहर है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव समेत कई नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
CM डॉ मोहन यादव ने जताया दुख
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुप्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा- देश के सुप्रसिद्ध उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा जी का निधन उद्योग जगत ही नहीं, अपितु समस्त भारतवासियों के लिए अपूरणीय क्षति है। आज देश ने एक महान उद्योगपति के साथ ही बेहद संवेदनशील, राष्ट्रसेवा एवं मानवता के प्रति सदैव समर्पित शख्सियत को खोया है। उनके जाने से भारत ही नहीं, बल्कि विश्व उद्योग जगत में एक रिक्तता सदैव रहेगी। देश के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने परमधाम में स्थान देंवे, साथ ही शोकाकुल हर व्यक्ति को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें।

Comments (0)