CG NEWS : महासमुंद। आपको बता दें कि शुरुआती दौर में स्वास्थ्य विभाग के आलाधिकारियों ने आई फ्लू को संज्ञान में नहीं लिया। इसके चलते जिले में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। दूसरे जिलों में कंजक्टिवाइटिस के मामले सामने आने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के कारगर कदम नहीं उठाए। जिले में संक्रमण फैलने के बाद गांवों में शिविर लगाना शुरू किया। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर आई फ्लू के बढ़ते केस पर रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी है। जिले में आई फ्लू का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रही है। जिला मुख्यालय सहित 50-60 प्रतिशत गांव इससे प्रभावित हैं। जिले में मेडिकल कॉलेज अस्पताल सहित सीएचसी व पीएचसी की ओपीडी में आई फ्लू के करीब एक हजार से अधिक मरीज इलाज के लिए रोज पहुंच रहे हैं। वहीं निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ लग रही है।
छत्तीसगढ़