राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु एक दिवसीय प्रवास पर 3 अगस्त यानी आज भोपाल आ रही हैं। वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगी और सायं नई दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 3 अगस्त गुरुवार को सुबह 11:30 बजे भोपाल में रवीन्द्र भवन के हंसध्वनि सभागार में "उत्कर्ष" और "उन्मेष" उत्सव का शुभारंभ करेंगी। राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार अंतर्गत संगीत नाटक अकादमी और साहित्य अकादमी द्वारा संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश शासन के सहयोग से भोपाल में पहली बार 3 से 5 अगस्त तक भारत की लोक एवं जनजाति अभिव्यक्तियों के राष्ट्रीय उत्सव "उत्कर्ष" एवं "उन्मेष" का आयोजन हो रहा है।
कलाओं की सतरंगी छटा बिखेरेंगी
उत्कर्ष उत्सव में देश के 36 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के लगभग 800 कलाकार लोक एवं जनजातीय प्रदर्शन कलाओं की सतरंगी छटा बिखेरेंगे। उत्सव का प्रसारण संगीत नाटक अकादमी के फेसबुक और यूट्यूब चैनल सहित संस्कृति विभाग के फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।भगोरिया नृत्य की प्रस्तुति
मध्यप्रदेश के भगोरिया नृत्य की प्रस्तुति भी देखेंगी राष्ट्रपति। राष्ट्रपति के दौरे के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एंट्री गेट से लेकर अंदर तक करीब एक हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात। बहुभाषी कविता पाठ, लेखन पाठ, आदिवासी कवि सम्मेलन के होंगे आयोजन। साहित्य के विषयों पर परिचर्चा, आजादी का अमृत महोत्सव पर कविता पाठ के आयोजन।एशिया का सबसे बड़ा साहित्यिक सम्मेलन
उन्मेष उत्सव एशिया का सबसे बड़ा साहित्यिक सम्मेलन है। इसमें बहुभाषी कविता पाठ, लेखन पाठ, आदिवासी कवि सम्मेलन, साहित्य के विषयों पर परिचर्चा, आजादी का अमृत महोत्सव पर कविता पाठ और साहित्य के उत्थान संबंधी विभिन्न विषय पर प्रबुद्धजन द्वारा विमर्श किया जाएगा। साथ ही "पुस्तक मेला" में साहित्य अकादमी और अन्य प्रकाशकों की पुस्तकें बिक्री के लिए सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। उत्सव के दौरान साहित्य अकादमी द्वारा प्रख्यात लेखकों पर बनी डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई जायेगी।Read More: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज भोपाल दौरे पर, स्थानीय कार्यक्रम में होंगी शामिल
Comments (0)