छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित लालबाग मैदान में आयोजित बस्तर पंडुम संभाग स्तरीय समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे। उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया, उन्हें कौड़ी की माला पहनाई गई और पारंपरिक पगड़ी बांधी गई।
90 प्रतिशत क्षेत्र माओवाद से मुक्त
अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का सफाया तेजी से हो रहा है और अब राज्य का 90 प्रतिशत क्षेत्र माओवाद से मुक्त हो चुका है। उन्होंने दोहराया कि 31 मार्च से पहले नक्सलवाद को पूरी तरह जड़ से उखाड़ फेंका जाएगा।उन्होंने यह भी कहा कि अब बचे हुए नक्सली गिने-चुने हैं और बस्तर की यह सख्त चेतावनी तेलंगाना में छिपे नक्सलियों तक पहुंचनी चाहिए।
सरेंडर करने वालों को सुरक्षा, हिंसा करने वालों पर सख्ती
शाह ने स्पष्ट किया कि जो नक्सली हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं, उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा। लेकिन स्कूल और अस्पताल जलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विकास और रोजगार पर जोर
उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होते ही बस्तर में नई पर्यटन परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। उन्होंने बताया कि बस्तर में 118 एकड़ का नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है, जिससे आदिवासी युवाओं को रोजगार मिलेगा। रावघाट परियोजना का भी उन्होंने उल्लेख किया और कहा कि इससे क्षेत्र में तेजी से विकास आएगा।
हाईलेवल बैठक में हुई समीक्षा
इससे पहले रविवार को रायपुर में नक्सलवाद पर हाईलेवल बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में सुरक्षा रणनीति और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
Comments (0)