असम में 14 फरवरी 2026 को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिब्रूगढ़ जिले के मोरन बाईपास पर तैयार आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ELF) का उद्घाटन कर इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह पूर्वोत्तर भारत की पहली ऐसी सुविधा होगी।
पूर्वोत्तर को मिली पहली इमरजेंसी लैंडिंग स्ट्रिप
यह सुविधा राष्ट्रीय राजमार्ग के एक निर्धारित हिस्से को आपात स्थिति में वैकल्पिक रनवे के रूप में उपयोग करने की अनुमति देगी। इसके माध्यम से लड़ाकू विमान, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर जरूरत पड़ने पर लैंडिंग और टेक-ऑफ कर सकेंगे। रणनीतिक दृष्टि से इसे पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है।
आपदा और राहत कार्यों में मिलेगा सहयोग
दूरस्थ और दुर्गम इलाकों में राहत और बचाव अभियानों के दौरान यह सुविधा काफी मददगार साबित होगी। प्राकृतिक आपदाओं के समय मानवीय सहायता और आपदा राहत कार्यों को तेज़ी से संचालित करने में यह अहम भूमिका निभाएगी।
राष्ट्रीय सुरक्षा को मिलेगा मजबूती
राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से भी यह पहल बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ असम के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और सेना के वरिष्ठ अधिकारी समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे।
Comments (0)