मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वंदे मातरम् के अनिवार्य गायन संबंधी निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मध्य प्रदेश में इस फैसले का तत्काल प्रभाव से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के लिए जारी किए गए नए प्रोटोकॉल, जिसमें सभी छह छंदों को पूर्ण सम्मान के साथ गाने और राष्ट्रीय गान से पूर्व बजाने का प्रावधान शामिल है, अत्यंत गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर रचना को सच्ची श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ देशभक्ति और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना को और सशक्त करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम की अभिव्यक्ति है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को प्रेरित किया। यह हमारी एकता और राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे इस पवित्र गीत के माध्यम से राष्ट्रसेवा का संकल्प लें।
Comments (0)