मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने लगी है।मंगलवार को सबसे अधिक 46.1 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी सहित 10 शहरों में लू का प्रभाव रहा। 26 शहरों में दिन का तापमान 40 से 46.1 डिग्री के मध्य दर्ज किया गया।
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
तीन दिनों तक गर्मी के तेवर इसी तरह बने रह सकते हैं। हालांकि इस दौरान जबलपुर, इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं राहत की बौछारें पड़ने की भी संभावना है।
14 जून से मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत मिले हैं। वर्तमान में हरियाणा, पाकिस्तान एवं उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवात के कारण लगातार गर्म हवाएं आ रही हैं।
इस वजह से प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस तरह की स्थिति अभी तीन दिन तक बनी रह सकती है। इस दौरान उत्तरी मध्यप्रदेश में लू का प्रभाव भी बना रह सकता है।
Comments (0)