महाकाल की नगरी उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल के सिर पर फेमिना मिस इंडिया-2024 का ताज सजा है। निकिता पोरवाल की सफलता पर मध्य प्रदेश में खुशी की लहर है। मध्य प्रदेश के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने उनकी सफलता पर बधाई दी है। साथ ही कहा है कि आप इसी तरह से मध्य प्रदेश का नाम रोशन करते रहिए। वहीं सीएम डॉ मोहन यादव ने भी बधाई दी। निकिता पोरवाल का जन्म उज्जैन में हुआ है। वह यही रहकर पली बढ़ी हैं।
महाकाल की नगरी उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल के सिर पर फेमिना मिस इंडिया-2024 का ताज सजा है। निकिता पोरवाल की सफलता पर मध्य प्रदेश में खुशी की लहर है।