मध्यप्रदेश के कई जिलों में बीते दिन हुई बारिश के चलते बाढ़ के हालात बन गए। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज मंगलवार 15 अक्टूबर को भी गरज-चमक से साथ बारिश होने के आसार है। दरअसल लो प्रेशर एरिया डिप्रेशन के रूप में बदल गया है और आगे बढ़ गया है। इसके चलते मंगलवार को बारिश होने की स्थिति बन गई है। वहीं कई हिस्से ऐसे भी है जहां मौसम साफ रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक इंदौर, रतलाम समेत मध्यप्रदेश के 13 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।