एमपी की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने वर्ष 2022 के राज्यस्तरीय खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। वर्ष 2022 के लिए 11 खिलाड़ियों को एकलव्य पुरस्कार, 10 को विक्रम, एक प्रशिक्षक को विश्वामित्र तथा एक खेल हस्ती को लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
एकलव्य पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों को एक लाख रुपये और बाकी श्रेणी के विजेताओं को दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। वर्ष 2013 से पारंपरिक खेल मलखंब में उत्कृष्टता के लिए स्व. प्रभाष जोशी पुरस्कार प्रारंभ किया गया। जिसमें विजेताओं को दो लाख रूपये की राशि से सम्मानित किया जाता है।
एमपी की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने वर्ष 2022 के राज्यस्तरीय खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। वर्ष 2022 के लिए 11 खिलाड़ियों को एकलव्य पुरस्कार, 10 को विक्रम, एक प्रशिक्षक को विश्वामित्र तथा एक खेल हस्ती को लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। एकलव्य पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों को एक लाख रुपये और बाकी श्रेणी के विजेताओं को दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। वर्ष 2013 से पारंपरिक खेल मलखंब में उत्कृष्टता के लिए स्व. प्रभाष जोशी पुरस्कार प्रारंभ किया गया। जिसमें विजेताओं को दो लाख रूपये की राशि से सम्मानित किया जाता है।
Comments (0)