महाकाल की नगरी उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल के सिर पर मिस इंडिया 2024 का ताज है। निकिता पोरवाल की सफलता पर मध्य प्रदेश में खुशी की लहर है। मध्य प्रदेश के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने उनकी सफलता पर बधाई दी है। साथ ही कहा है कि आप इसी तरह से मध्य प्रदेश का नाम रोशन करते रहिए। निकिता पोरवाल का जन्म उज्जैन में हुआ है। वह यही रहकर पली बढ़ी हैं। बुधवार की रात उन्होंने मिस इंडिया का खिताब जीता है।
उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल ने मिस इंडिया का खिताब जीत लिया है। पहली बार मध्य प्रदेश की कोई बेटी ने मिस इंडिया का खिताब जीता है। निकिता की सफलता पर एमपी के नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।
Comments (0)