MP के मुखिया शिवराज सिंह ने हाल ही में पूरे राज्य की महिलाओं के लिए एक खास योजना की शुरुआत की है। इस स्कीम का नाम है लाड़ली बहन योजना। आपको बता दें कि, इस योजना का लाभ राज्य की लाखों बहनें उठा रही हैं लेकिन, एक समाज ऐसा भी है जिसकी महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। दरअसल इस समाज की परंपरा ही ऐसी है कि, वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकती हैं।
बेड़िया समाज की महिलाएं दूसरे के कार्यक्रमों में नाचने-गाने का काम करती हैं। इस समाज की ज्यादातर महिलाएं ऐसे ही अपना पेट पालती हैं।