छत्तीसगढ़ में बुधवार से बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी। मंगलवार शाम को देर रात तक कई जगहों पर भारी बारिश हुई। रायपुर में करीब 1 घंटे तक गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इससे तापमान में भी गिरावट आई है। वहीं आज भी कई जगहों पर बारिश की संभावना है।
बता दें कि, प्रदेश में 26 मई के बाद मानसून अटक गया था। बस्तर के कुछ इलाकों तक सक्रिय होने के बाद मानसून आगे नहीं बढ़ रहा था। 11 जून बुधवार से पूरे प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी छत्तीसगढ़ और उसके आसपास के क्षेत्रों में औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपरी हवा का चक्रवती परिसंचरण बना हुआ है। इसी के प्रभाव से एक दो जगहों पर हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं कई जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज हवा 40-50 किमी की रफ्तार से चलने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।
Comments (0)