CG NEWS : रायपुर। भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र अभियान आज से शुरू हो गया है। घोषणा पत्र समिति के संयोजक और दुर्ग सांसद विजय बघेल ने बताया कि अभियान के तहत लोगों के बीच पहुंचकर उनके मन की बात जानेंगे। लोगों से मिले सुझाव को पार्टी अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी। इस अभियान पर कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के लिए जनता के बीच जाकर माफीनामा पत्र बनाना ज्यादा बेहतर होगा। भाजपा घोषणा पत्र समिति अभियान को लेकर पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि घोषणापत्र समिति के 32 लोगों की टीम विभिन्न जिलों व गांवों में जाकर आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के लिए क्या अलग करना है, इन विषयों पर लोगों से चर्चा करेगी। इसके उपरांत इन विषयों को, मुद्दों को अपने घोषणा पत्र में शामिल करेंगे।
CG