दिग्विजय सिंह के भतीजे और पूर्व कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह के बेटे आदित्य सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आदित्य सिंह बीच रोड पर सिगरेट के कश लगाते हुए लेडी पुलिस ऑफिसर से बहसबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में आदित्य सिंह की रंगबाजी साफ दिख रही है। वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस ने आदित्य सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह के बेटे आदित्य सिंह का बीच रोड पर पुलिसकर्मियों से विवाद करते वीडियो वायरल।