धारकुंडी आश्रम के संस्थापक परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज की पार्थिव देह रविवार को आश्रम पहुंची। उनके ब्रह्मलीन होने की खबर के बाद अंतिम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।परमहंस सच्चिदानंद महाराज को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी धारकुंडी आश्रम पहुंचे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को सतना जिले के धारकुण्डी आश्रम पहुंचकर परमपूज्य संत शिरोमणि स्वामी परमहंस सच्चिदानंद जी महाराज के अंतिम दर्शन किए और उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्वामी जी का तप, त्याग और आध्यात्मिक मार्गदर्शन सदैव हमारी स्मृतियों में जीवित रहेगा और हम सबको लोकल्याण की प्रेरणा देता रहेगा।
कल आश्रम परिसर में विधि-विधान से होगी समाधि
आश्रम प्रबंधन ने जानकारी दी है कि स्वामी जी की समाधि सोमवार को आश्रम परिसर में ही दी जाएगी। बताया जाता है कि परमहंस सच्चिदानंद महाराज ने अपने जीवनकाल में ही समाधि स्थल का चयन कर लिया था।
Comments (0)