CG NEWS : विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने मतदाताओं का आंकड़ा जारी किया। राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीनाबाबा साहेब कांगाले ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि राज्य में कुल वोटरों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 96 लाख 40 हजार 430 हो गई है। छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग शाम को आयोजित प्रेसवार्ता में सीईओ कंगाले ने बताया कि राज्य की अनुमानित जनसंख्या 3 करोड़ 03 तीन लाख 80 हजार है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में अंतिम प्रकाशन इस वर्ष 5 जनवरी को किया गया था। तब 1 करोड़ 94 लाख 54 हजार नौ वोटर थे। इनमें 97 लाख 26 हजार 783 पुरुष और 97 लाख 26 हजार 415 महिला व 811 तृतीय लिंग के थे। 2 अगस्त की स्थिति में यह संख्या बढ़कर 1 करोड़ 96 लाख 40 हजार 430 पहुंच गई है। इसमें पुरुष वोटरों की संख्या 98 लाख 6 हजार 906, महिला वोटरों की संख्या 98 लाख 32 हजार 757 और तृतीय लिंग के वोटरों की संख्या 767 हो गई है।
Read More: CG NEWS : साहू समाज ने बनाई सामाजिक नियमावली | Pre Wedding Photoshoot पर लगा प्रतिबंध
Comments (0)