प्रदेश के उत्तरी संभागों में मंगलवार या बुधवार से फिर वर्षा हो सकती है। दरअसल, झारखंड में कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। हालांकि यह अगले 24 घंटे के दौरान कमजोर पड़ेगा, लेकिन इसका सबसे अधिक असर प्रदेश के उत्तरी संभाग यानी ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर में देखने को मिलेगा।
अन्य संभाग के जिलों में इसका असर थोड़ा कम रहेगा, लेकिन अधिकांश जगह वर्षा होगी। वहीं, सोमवार को सतना जिले में जमकर वर्षा हुई। हालांकि धूप निकलने की वजह से राजधानी भोपाल में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा, जो 32.2 डिग्री रिकार्ड किया गया।
सोमवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35 डिग्री खजुराहो में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री पचमढ़ी में दर्ज किया गया।

Comments (0)