हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। नायब सिंह सैनी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। पंचकूला में सेक्टर 5 में भाजपा दफ्तर में विधायक दल की मीटिंग में यह ऐलान किया गया है। ऐसे में अब नायब सैनी दूसरी बार हरियाणा के सीएम बनने जा रहे हैं। वहीं सैनी को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी बधाई दी है।
भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा के पंचकूला स्थित प्रदेश कार्यालय पर आयोजित विधायक दल की बैठक में विधायक दल का नेता चुने जाने पर श्री नायब सिंह सैनी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) October 16, 2024
निश्चित ही यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में आप विकसित भारत और विकसित… pic.twitter.com/4iOTID2iYc
Comments (0)