CG NEWS : जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए हैं। वहीं 8 मवेशियों की भी जान चली गई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घटनाएं बगीचा थाना क्षेत्र की है। पहली घटना बगीचा थाना क्षेत्र के छिछली गांव की है। यहां शनिवार को 18 वर्षीय सतीश राम, उसकी मां 36 वर्ष फुलेश्वरी और 4 बहनें 11 वर्षीय बसंती, 13 वर्षीय सरस्वती, 6 साल की दुर्गावती और 9 साल की देवन्तिव खेत में रोपा लगाने के लिए गए थे। परिवार के सभी 9 सदस्य खेत में रोपा लगा ही रहे थे कि अचानक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। वे जब तक सुरक्षित स्थान पर पहुंच पाते कि आकाशीय बिजली की चपेट में आकर सतीश राम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मां फुलेश्वरी और 4 बहनें बसंती, सरस्वती, दुर्गावती और देवंतिव गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं मां और चारों बहनों को इलाज के लिए बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।
Read More: CG NEWS : 1 लाख से अधिक लोग गाएंगे ‘वंदे मातरम’, बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड....
Comments (0)