MP Nagar Nikay Chunav 2023 - मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने है। चुनाव की रणनीति दोनों ही दलों बनाना शुरु भी कर चुके हैं। प्रदेश में सियासत की बिसात बिछने की तैयारी जोरों पर है। विधानसभा चुनाव से पहले मप्र में 19 नगरीय निकाय में मतदान जारी (Nikay Chunav) । विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने प्रदेश की शिवराज सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
MP Nagar Nikay Chunav को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने बीजेपी पर लगाए ये आरोप
नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने मतदान प्रभावित करने का लगाया आरोप। उन्होंने कहा कि, बीजेपी नेता कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मतदान केंद्रों पर जाने से रोक रहे है। प्रदेश की शिवराज सरकार निकाय चुनाव में साम दाम दंड भेद की नीति अपना रही है। नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि, 19 नगरीय निकायों में प्रशासन प्रदेश सरकार का नौकर बन कर काम कर रहा है। इस मामले को कांग्रेस निर्वाचन आयोग से चुनाव निरस्त कराने की मांग करेंगी। उन्होंने कहा कि, पूरे प्रमाण आने के बाद कांग्रेस निर्वाचन आयोग में करेगी शिकायत।
उमा भारती ने हमारी बात को प्रमाणित कर दिया है
वहीं अवैध उत्खनन को लेकर पूर्व सीएम और बीजेपी की सीनियर नेता उमा भारती के ट्वीट पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने अपनी प्रतिक्रया दी है। उन्होंने कहा कि, हम तो कई सालों से कह रहे हैं, लेकिन हमारी बात पर विश्वास नहीं था। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने हमारी बात को प्रमाणित कर दिया है कि, अवैध उत्खनन पूरे प्रदेश में हो रहा है। करोड़ों की लूट बिना रॉयल्टी के रेत माफिया और बीजेपी के नेताओं द्वारा की जा रही है।
मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया को डॉ. गोविंद सिंह की चुनौती
मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के वायरल वीडियो पर सियासी घमासान जारी है। अब इस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह का भी बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि, महेंद्र सिंह सिसोदिया अभी तक सिंधिया का नौकर बताते थे, जिनकी खुद की राजनीति में अहमियत ना हो वह सिर्फ चापलूसी करता है। नेता प्रतिपक्ष ने सिसोदिया को चुनौती देते हुए कहा कि, अगर उनमें साहस है तो वह जयवर्धन सिंह के सामने चुनाव में लड़कर जीतकर दिखाए, उन्हें उनकी हैसियत पता चल जाएगी। कांग्रेस के कार्यकर्ता इतने कमजोर नहीं है जो उनकी धमकी में डर जाए। आए दम है तो चला कर देखिए बुलडोजर।
ये भी पढ़ें - illegal mining: एमपी में अवैध खनन पर बोली पूर्व सीएम उमा भारती, कहा- रोक लगाने के लिए करेगी सीएम शिवराज से बात
Comments (0)