भोपाल, मध्य प्रदेश ने सदस्यता अभियान में भी मिसाल पेश की है। पिछली बार की तुलना में इस बार मध्य प्रदेश ने 50 लाख से अधिक सदस्य बनाए हैं। वीडी शर्मा के नेतृत्व में बीजेपी ने इस बार डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था। समय रहते मध्य प्रदेश में यह टारगेट पूरा हो गया है। वहीं, देश के सबसे बड़े राज्यों में शुमार यूपी ने अभी दो करोड़ ही सदस्य बनाए हैं। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस उपलब्धि से एक बार पीएम मोदी का मन जीत लिया है।
मध्य प्रदेश में बीजेपी ने डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा कर लिया है। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की तारीफ की है। इसके साथ ही उन्हें पूरे संगठन की ओर से भी बधाई दी गई है।