मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने है। विधानसभा चुनाव से पहले तबादलों का दौर जारी है। रविवार देर रात 18 IAS अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। वहीं अब ट्रांसफर को लेकर सियासत शुरु हो गई है। कांग्रेस ने तबादलों की लिस्ट पर सवाल उठाये है। वहीं अब इस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, 15 महीनों में हजारों के ट्रांसफर करने वाली कांग्रेस सतत प्रक्रिया पर उठा रही सवाल। जिन्होंने 15 महीने में हजारों के ट्रांसफर कर दिया, वल्लभ भवन का भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया, पूरा वल्लभ भवन दलालों से भरा दिया। खुद भ्रष्टाचार में डूबी हुई पार्टी ही चलने वाली सतत प्रक्रिया पर सवाल उठा रही है यह शोध का विषय है।
कुणाल चौधरी ने तबादलों की लिस्ट पर सवाल उठाया
बता दें कि कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने तबादलों की लिस्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि, चुनाव को हारता देख हर कोशिश की जा रही है। रविवार को 18 IAS के ट्रांसफर कर दिए गए, ऐसी क्या जरूरत आन पड़ी की आधी रात में तबादलों की लिस्ट निकालनी पड़ी। आधी रात को चोरी छिपे इन्होंने कलेक्टरों को बदला। साफ है कि चाहे कितने भी प्रशासनिक जमावट कर लें, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी भी समझ लें। चुनाव अभी आया है फिर चला जाएगा और 3 महीने बाद कांग्रेस की सरकारी बन रही है।दिग्विजय सिंह को बताया चचाजान
कांग्रेस के शिवपूजन पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा और उन्होंने दिग्विजय सिंह को बताया चचाजान। महाकाल की सवारी रोकने पर, सवारी पर थूकने पर इनके मुह से एक शब्द नहीं फूटा। न कमलनाथ ने कुछ कहा न चचाजान ने कुछ कहा। कमलनाथ की भक्ति पर सवाल यही उठता है यह जो चुनावी स्वांग कर रहे हैं इसे पूरा देश समझता है।Read More: एमपी में तबादलों पर सियासत जारी, कांग्रेस ने तबादलों की लिस्ट पर उठाये सवाल
Comments (0)