एमपी में इसाी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है। कांग्रेस और बीजेपी चुनाव के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। दोनों ही दल इस चुनाव को जीतने के लिए अपनी-अपनी विसात बिछा चुके हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी भी मध्य प्रदेश के चुनवी मैदान में दो-दो हाथ करने का तैयारियों में जुटी हुए है। इसी सिलसिले में अखिलेश यादव मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र में अखिलेश यादव ने आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ भोजन किया।
हम मध्य प्रदेश में स्थिति का जायजा लेने आए हैं
आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ भोजन करने के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि, अभी चुनाव में वक्त है, लेकिन सरकार अधिकारियों को भेजे और सभी सरकारी योजनाओं को लागू करें। हम मध्य प्रदेश में स्थिति का जायजा लेने आए हैं। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, अगर आप गठबंधन में आए हैं तो आपको स्थिति का जायजा लेना होगा की प्रत्याशी जीतने में सक्षम है कि नहीं और अगर गठबंधन से लड़ें तो बीजेपी को हरा पाएंगे या नहीं।
MP विधानसभा चुनाव की रणभेरी कभी भी बज सकती है
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की रणभेरी कभी भी बज सकती है। सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी और प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने चुनावी प्रचार के जरिए माहौल बनाना शुरू कर दिया है। दोनों पार्टियों ने अपने-अपने स्तर पर चुनावी रणनीतियों को अमलीजामा पहनाना शुरु कर दिया है। वहीं बीजेपी-कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के बीच अब जमकर जुबानी तीर चलाए जा रहे हैं। ऐसे में इस बार के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का चुनाव लड़ना सियासी तौर पर कांग्रेस और बीजेपी के नुकसान पंहुचा सकता है। आपको बता दें कि, सपा के अलावा मायावती की पार्टी BSP भी एमपी के चुनावी दंगल में ताल ठोक रही हैं।
Comments (0)