उज्जैन, मध्य प्रदेश में स्थित महाकाल मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर लाखों रुपयों के लेनदेन की खबर सामने आ रही है। इस मामले में मंदिर के दो कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उनके मोबाइल को जप्त किया गया है। पुलिस को उनके पास से लाखों रुपए के लेनदेन के रिकॉर्ड मिले हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह रुपए भक्तों से नंदी हॉल और महाकाल की चौखट के दर्शन कराने के नाम पर लिए गए हैं।
मामले की जांच चल ही रही थी कि मंदिर के दो कर्मचारियों की संलिप्तता पाए जाने पर शुक्रवार को उन्हें भी गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि उनके मोबाइल नंबरों के साथ उनके परिजनों के खातों में लाखों के ट्रांजेक्शन सामने आए हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की विवेचना में जुटी हुई है और एक बड़े खुलासे की बात कह रही है।
मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में कलेक्टर ने रंगे हाथों अवैध वसूली पकड़ ली। दरअसल, कलेक्टर खुद महाकाल दर्शन के लिए पहुंचे हुए थे। वहां उन्होंने देखा कि प्रोटोकॉल के नाम पर 1100 से 2200 रुपए लिए जा रहे थे।
Comments (0)