उज्जैन में पहली बार महाकाल वन मेला का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 फरवरी को शाम 4 बजे दशहरा मैदान, सेठी नगर में मेले का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर वे एम.एफ.पी. पार्क द्वारा निर्मित प्राकृतिक होली रंग गुलाल और महाकाल स्मृति उपहार का विमोचन करेंगे। साथ ही वन विभाग की नई पहल महाकाल वन प्रसादम भी शुरू की जाएगी।
मुख्य आकर्षण -
- थीम: समृद्ध वन, खुशहाल जन
- अवधि: 11 से 16 फरवरी 2026
- पहली बार उज्जैन में वन मेले का आयोजन
- लगभग 250 आकर्षक स्टॉल्स
- 76 स्टॉल्स: प्राथमिक लघु वनोपज समितियाँ एवं वन धन केन्द्र
- 50 स्टॉल्स: नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श (ओपीडी)
- 16 स्टॉल्स: विभागीय प्रदर्शनी
- 76 स्टॉल्स: निजी क्षेत्र
- 16 स्टॉल्स: फूड ज़ोन
- विशेष स्टॉल: विंध्य हर्बल्स
सुविधाएँ -
- किड्स ज़ोन, सेल्फी पॉइंट, सिटिंग एरिया, व्हील चेयर और गोल्फ कार्ट
- महाकाल मंदिर से मेला परिसर तक नि:शुल्क बस सेवा
- वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग व्यवस्था
- सांस्कृतिक कार्यक्रम और परंपरागत भोज्य पदार्थ
विशेष आकर्षण -
- चीता परिवार और डायनासोर का विशाल शिल्प
- बाँधवगढ़ का गोंडी व्यंजन, छिंदवाड़ा का वन भोज रसोई, अलीराजपुर का दाल पानिया
- क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और आयुर्वेदिक डॉक्टर्स द्वारा नि:शुल्क परामर्श
- यह आयोजन प्रदेश की जैव विविधता, अकाष्ठीय वनोपज और ग्रामीण आजीविका को प्रोत्साहित करने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।
Comments (0)