पन्ना जिले में चिकित्सा क्षेत्र का एक दुर्लभ और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 18 वर्षों से असहनीय दर्द से जूझ रहे एक युवक के पेट से करीब आधा किलो वजनी पथरी सफल सर्जरी के जरिए निकाली गई। पन्ना के वरिष्ठ सर्जन डॉ. एच. एन. शर्मा की कुशलता से यह जटिल ऑपरेशन संभव हो पाया, जिससे मरीज को नया जीवन मिला है।
18 वर्षों से दर्द और संक्रमण से जूझ रहा था युवक
पन्ना जिले में चिकित्सा जगत का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक के शरीर से करीब 500 ग्राम (आधा किलो) वजन की पथरी सफल सर्जरी के जरिए निकाली गई। देवेंद्रनगर तहसील के ग्राम इटवा निवासी बुद्ध सिंह पिछले लगभग 18 वर्षों से असहनीय दर्द और पेशाब की नली में संक्रमण की गंभीर समस्या से पीड़ित था।
झोलाछाप इलाज ने बढ़ाई परेशानी, पथरी ने लिया विशाल रूप
जानकारी के अनुसार, सही चिकित्सकीय मार्गदर्शन के अभाव में युवक लंबे समय तक झोलाछाप डॉक्टरों के चक्कर में फंसा रहा। गलत और अधूरे इलाज के चलते उसकी बीमारी लगातार बढ़ती गई और पथरी असामान्य आकार में बदलती चली गई, जिससे उसकी हालत और भी जटिल हो गई
रिटायर्ड सर्जन डॉ. एच.एन. शर्मा ने किया जटिल ऑपरेशन
अंततः युवक पन्ना स्थित रिटायर्ड वरिष्ठ सर्जन डॉ. एच. एन. शर्मा के निजी अस्पताल पहुंचा। जांच में पथरी का आकार सामने आने पर यह मामला चिकित्सकीय रूप से अत्यंत चुनौतीपूर्ण पाया गया। शनिवार 24 जनवरी को कई घंटों तक चले जटिल ऑपरेशन को डॉ. शर्मा ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर है और उसे वर्षों पुरानी पीड़ा से राहत मिली है।
Comments (0)