बैतूल जिले के चार वर्षीय बच्चे की कथित जहरीली कफ सिरप से 120 दिन के इलाज के बाद मौत हो गई। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा छिंदवाड़ा में ज़हरीली कफ सीरप बच्चों को देने के मामले में पहले ही 20 से अधिक बच्चों की मृत्यु हो चुकी है और अब चार महीने बाद बैतूल के चार वर्षीय हर्ष की मृत्यु हो गई।
हर्ष पिछले चार महीने से नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती था लेकिन अंततः जीवन के संघर्ष में हार गया।मैं इस मासूम बच्चे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करता हूं। ईश्वर उसकी आत्मा को शांति दें और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
भाजपा सरकार के लिए आम आदमी के जीवन का कोई मोल नहीं
मध्यप्रदेश की सरकार से तो कोई आशा करना व्यर्थ है। अगर छिंदवाड़ा में ज़हरीले कफ सीरप से बच्चों की मृत्यु हो सकती है तो इंदौर में ज़हरीले पानी से दर्जनों लोग मारे जाते हैं। भाजपा सरकार के लिए आम आदमी के जीवन का कोई मोल नहीं है।
Comments (0)