छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर जिले और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के अनुसार ये छुट्टियां शासन के अधीन संबंधित शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में लागू रहेंगी।
कब-कब रहेगी स्थानीय छुट्टी?
आदेश के मुताबिक वर्ष 2026 में रायपुर में इन तीन पर्वों पर स्थानीय अवकाश रहेगा:
नुआखाई – 15 सितंबर 2026, मंगलवार
महाअष्टमी – 19 अक्टूबर 2026, सोमवार
गोवर्धन पूजा – 9 नवंबर 2026, सोमवार
गोवर्धन पूजा दीपावली के दूसरे दिन मनाई जाएगी।
किन कार्यालयों में लागू होगा अवकाश?
कलेक्टर के आदेश के अनुसार रायपुर जिले के अंतर्गत आने वाले संबंधित शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में इन निर्धारित तिथियों पर स्थानीय अवकाश रहेगा। यह व्यवस्था सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत की गई है।
बैंक और कोषालयों में छुट्टी नहीं
स्थानीय अवकाश का नियम बैंकों, कोषालयों और उपकोषालयों पर लागू नहीं होगा। इन संस्थानों में निर्धारित तिथियों पर सामान्य कामकाज जारी रहेगा।