रायपुर । रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने चार फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस टीम पर हमला करने के बाद से फरार चल रहे थे।
भीम महानंद समेत चार आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में भीम महानंद, विजय ताण्डी, विशाल ताण्डी और दीपक ताण्डी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, भीम महानंद सिविल लाइन थाने का गुंडा बदमाश है। चारों आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज किया गया था।
DJ बंद कराने की समझाइश के दौरान हुआ था विवाद
पुलिस के मुताबिक, गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस पेट्रोलिंग टीम इलाके में व्यवस्था संभाल रही थी। इसी दौरान डीजे बंद कराने और निर्धारित निर्देशों का पालन करने की समझाइश दी गई। आरोप है कि समझाइश के बावजूद आरोपियों ने पुलिस टीम के साथ विवाद करते हुए हमला कर दिया।
हमला करने के बाद फरार हो गए थे आरोपी
पुलिस टीम पर हमले की घटना के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की थी। लगातार पतासाजी के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य कानून व्यवस्था के उल्लंघन और पुलिस टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश देना बताया गया है।
सिविल लाइन थाना में दर्ज थी FIR
मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।