भोपाल: मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन ने सोमवार देर रात 26 पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। इसमें भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के एक अधिकारी और राज्य पुलिस सेवा (SPS) के 25 अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, रीवा, नरसिंहपुर समेत कई जिलों के SDOP, CSP और DSP स्तर के अधिकारी प्रभावित हुए हैं।
शुभम ठाकुर को गोटेगांव SDOP की जिम्मेदारी
तबादला सूची में सबसे प्रमुख नाम IPS अधिकारी शुभम सिंह ठाकुर का है। उन्हें नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा SDOP पद से हटाकर गोटेगांव का नया SDOP बनाया गया है।वहीं, मंडला जिले के शाहपुर में SDOP के पद पर पदस्थ अजय तिवारी को अब नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस तरह नरसिंहपुर जिले में ही SDOP स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है।
25 DSP अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना
राज्य शासन की ओर से जारी आदेश में अलग-अलग जिलों और पुलिस इकाइयों में पदस्थ 25 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें महिला सुरक्षा, यातायात, पुलिस मुख्यालय, एसटीएफ और अजाक शाखा में पदस्थ अधिकारी भी शामिल हैं।
तबादला सूची के प्रमुख नाम और नई पदस्थापना इस प्रकार हैं
DSP और SDOP स्तर पर कहां-कहां हुए तबादले?
1. पुरुषोत्तम मरावी: DSP (महिला सुरक्षा), डिंडोरी से SDOP निवास, मंडला।
2. संतोष मिश्रा: DSP (यातायात), नर्मदापुरम से DSP (यातायात), सतना।
3. संतोष कुमार शुक्ला: DSP (यातायात), जबलपुर से DSP (यातायात), नर्मदापुरम।
4. नम्रता सोंधिया: DSP, पुलिस मुख्यालय भोपाल से SDOP खिलचीपुर, राजगढ़।
5. आशीष जैन: DSP (महिला सुरक्षा), जबलपुर से SDOP अजयगढ़, पन्ना।
6. सुनील कुमार वरकडे: DSP (अजाक), छिंदवाड़ा से SDOP डभौरा, रीवा।
7. नीलम कनोज: ACP (डाटा विश्लेषण), नगरीय इंदौर से DSP (एल.आर.), देवास।
8. अपूर्वा किलेदार: ACP (महिला सुरक्षा), नगरीय इंदौर से ACP कोतवाली, नगरीय इंदौर।
9. अश्विनी कुमार: SDOP खिरकिया, हरदा से SDOP हरसूद, खंडवा।
10. नवीन तिवारी: DSP, पुलिस मुख्यालय भोपाल से ACP जहांगीराबाद, नगरीय भोपाल।
11. शिवाली तिवारी: DSP (महिला सुरक्षा), शहडोल से DSP, पुलिस मुख्यालय भोपाल।
12. प्रिया सिंह: सहायक सेनानी, 34वीं वाहिनी विसबल धार से SDOP त्योथर, रीवा।
13. पूनम थापा: सहायक सेनानी, दूसरी वाहिनी विसबल ग्वालियर से DSP मुख्यालय, भिंड।
14. अजय कुमार रिठोरिया: SDOP बिजावर, छतरपुर से DSP पुलिस मुख्यालय।
15. प्रतिभा शर्मा: DSP पुलिस मुख्यालय भोपाल से नगर पुलिस अधीक्षक (CSP), विदिशा।
16. राजीव सिंह भदौरिया: कार्यवाहक DSP, पुलिस मुख्यालय भोपाल से कार्यवाहक सहायक सेनानी, प्रथम वाहिनी विसबल इंदौर।
17. विक्रम रजक: DSP (STF), जबलपुर से SDOP पिपरिया, नर्मदापुरम।
18. सुजीत तिवारी: ACP (सायबर), नगरीय भोपाल से ACP न्यायालयीन-2, नगरीय इंदौर।
19. नारायण सिंह कुमरे: SDOP डभौरा, रीवा से सहायक सेनानी, 36वीं भार वाहिनी विसबल बालाघाट।
20. सौरभ त्रिपाठी: DSP (अजाक), दमोह से SDOP बिजावर, छतरपुर।
21. अजय तिवारी: SDOP शाहपुर, मंडला से SDOP गाडरवारा, नरसिंहपुर।
22. दिनेश प्रजापति: SDOP सीतामऊ, मंदसौर से SDOP महिदपुर, उज्जैन।
23. विवेक कनोडिया: DSP, पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय उज्जैन से SDOP तराना, उज्जैन।
24. कमल निगवाल: DSP (महिला सुरक्षा शाखा), मंदसौर से नगर पुलिस अधीक्षक (CSP), नागदा, उज्जैन।
25. ओमप्रकाश आर्य: DSP (अजाक), श्योपुर से SDOP राघौगढ़, गुना।
भोपाल और इंदौर में भी बदली जिम्मेदारियां
इस प्रशासनिक फेरबदल में प्रदेश के दो बड़े शहरों भोपाल और इंदौर में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
भोपाल में नवीन तिवारी को ACP जहांगीराबाद बनाया गया है, जबकि सुजीत तिवारी को नगरीय भोपाल से इंदौर में ACP न्यायालयीन-2 की जिम्मेदारी दी गई है।
इंदौर में अपूर्वा किलेदार को ACP कोतवाली बनाया गया है। वहीं नीलम कनोज को नगरीय इंदौर से देवास भेजा गया है। इसके अलावा अन्य अधिकारियों को भी अलग-अलग जिलों और पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारी दी गई है।