रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित एक टार कंपनी में शनिवार को लगी भीषण आग की घटना के बाद जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आगजनी की गंभीरता को देखते हुए औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
प्रारंभिक जांच में कंपनी प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। फायर सेफ्टी से जुड़े नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था, जिसकी वजह से आग तेजी से फैलने की आशंका जताई जा रही है। जांच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कई खामियां उजागर हुई हैं।
इस आगजनी की घटना से कंपनी को करीब 6 से 7 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है।
वहीं, कंपनी प्रबंधन ने आग लगने की वजह पास में स्थित दूसरे निर्माणाधीन उद्योग में चल रहे वेल्डिंग कार्य को बताया है। प्रबंधन का दावा है कि वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से आग फैलने की आशंका है।
फिलहाल जांच एजेंसियां सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की विस्तृत जांच कर रही हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Comments (0)